6 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल कम रहेगी। इसकी वजह है कि देश में केवल 2 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है। इसके अलावा पहले से खुले एक IPO में पैसे लगाने का मौका भी रहेगा। यह SME सेगमेंट का है। जहां तक शेयर बाजार में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए सप्ताह में केवल एक SME कंपनी के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...
Safety Controls & Devices IPO: ₹48 करोड़ का इश्यू 6 अप्रैल को खुलेगा और 8 अप्रैल को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹75-₹80 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। अलॉटमेंट 9 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। कंपनी BSE SME पर 13 अप्रैल को लिस्ट हो सकती है।
Propshare Celestia IPO: यह प्रॉपर्टी शेयर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट REIT की तीसरी स्कीम है। कंपनी ₹244.65 करोड़ जुटाना चाहती है। ओपनिंग 10 अप्रैल को होगी। क्लोजिंग 16 अप्रैल को होगी। प्राइस बैंड ₹10,00,000-₹10,50,000 प्रति शेयर है। अलॉटमेंट 17 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। लिस्टिंग BSE पर 24 अप्रैल को हो सकती है।
Emiac Technologies IPO: यह 27 मार्च को खुला था और 8 अप्रैल को बंद होगा। इसे अभी तक 35 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी का इरादा ₹31.75 करोड़ रुपये जुटाने का है। प्राइस बैंड ₹93-₹98 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। अलॉटमेंट 9 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। कंपनी BSE SME पर 13 अप्रैल को लिस्ट होने वाली है।
किस कंपनी की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में लिस्ट होने जा रही एक कंपनी Vivid Electromech है। इसके शेयर NSE SME पर 7 अप्रैल को अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसका ₹130.54 करोड़ का पब्लिक इश्यू फुली सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.95 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.50 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 36 प्रतिशत भरा है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।