Spectrum Talent Management IPO : अंतिम दिन रिटेल इन्वेस्टर्स ने जमकर लगाया दांव, 12.27 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

इस IPO के तहत रिटेल इन्वेस्टर्स के हिस्से को सबसे अधिक प्रतिक्रिया मिली है और इनके लिए आरक्षित हिस्सा 13.10 गुना सब्सक्राइब हो गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 11.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा भी 11.68 गुना सब्सक्राइब हो गया है

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 7:54 PM
Story continues below Advertisement
स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट के SME IPO में निवेश का आज अंतिम दिन था।

Spectrum Talent Management IPO: स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट के SME IPO में निवेश का आज अंतिम दिन था। इस इश्यू को आज निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह 12.27 गुना सब्सक्राइब हो गया है। रिटेल इन्वेस्टर्स के साथ ही इस आईपीओ में आज क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने जमकर निवेश किया है। यह आईपीओ शुक्रवार, 9 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस इश्यू के लिए 169 रुपये से 173 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आईपीओ साइज लगभग 105.14 करोड़ रुपये है।

अलग-अलग कैटेगरी का क्या है हाल

इस आईपीओ के तहत रिटेल इन्वेस्टर्स के हिस्से को सबसे अधिक प्रतिक्रिया मिली है और इनके लिए आरक्षित हिस्सा 13.10 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 11.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा भी 11.68 गुना सब्सक्राइब हो गया है।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस इश्यू के लिए लॉट साइज 800 शेयर है। इसका मतलब है कि खुदरा निवेशकों को कम से कम 138,400 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा है। इसके अलावा, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 15 फीसदी और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए शेष 35 फीसदी हिस्सा आरक्षित किया गया है।

इश्यू का एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर सारथी कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके शेयर NSE इमर्ज पर लिस्ट होंगे, जो स्मॉल और मीडियम साइज के बिजनेस के लिए एक प्लेटफॉर्म है।

जरूरी डेट्स

सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 19 जून को फाइनल होने की संभावना है। वहीं, असफल निवेशकों को 20 जून को रिफंड मिल जाएगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 22 जून को होने की संभावना है।

कंपनी के बारे में

स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट लिमिटेड ह्यूमन रिसोर्स, स्टाफिंग सर्विसेज और मैनपावर सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। कंपनी वैश्विक स्तर पर फर्मों को भर्ती, पेरोल, ऑनबोर्डिंग और फ्लेक्सिबल स्टाफिंग जैसी सर्विसेज उपलब्ध कराती है। इसके पास 13+ विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।