Sri Lotus Developers IPO: रियल एस्टेट कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कंपनी का आईपीओ 69 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। अब सभी की निगाहें अलॉटमेंट स्टेटस पर टिकी है, जो आज 4 अगस्त, सोमवार को फाइनल होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए आवेदन किया है, वे जल्द ही अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं स्टेटस चेक करने का तरीका और कितना है लेटेस्ट GMP।
ऐसे चेक करें अपना IPO अलॉटमेंट स्टेटस
अगर आपने श्री लोटस डेवलपर्स आईपीओ में निवेश किया है, तो आप अपना स्टेटस तीन आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं:
रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर:
Kfin Technologies, जो इस आईपीओ की रजिस्ट्रार है, की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/
'Sri Lotus Developers Limited' चुनें।
अपना पैन नंबर, एप्लीकेशन नंबर, या डीमैट अकाउंट नंबर दर्ज करें।
कैप्चा कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
BSE की वेबसाइट पर जाएं: BSE IPO
'Issue Type' में 'Equity' चुनें।
'Issue Name' में 'Sri Lotus Developers Limited' चुनें।
अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर डालें।
'I am not a robot' पर क्लिक करके 'Search' बटन दबाएं।
'Equity and SME IPO bids' चुनें।
'Issue Name' में 'Sri Lotus Developers Limited' चुनें।
अपना पैन नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें।
कितना है ग्रे मार्केट प्रीमियम?
आईपीओ मार्केट के जानकारों के अनुसार, श्री लोटस डेवलपर्स का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज ₹37 प्रति शेयर है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹140-₹150 प्रति शेयर था। इस GMP के हिसाब से शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹187 (₹150 + ₹37) हो सकती है, जो आईपीओ प्राइस पर 25% का प्रीमियम दर्शाती है। यह निवेशकों के लिए एक मजबूत लिस्टिंग का संकेत है।
बता दें कि कंपनी के शेयर 6 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। जिन निवेशकों को आईपीओ के शेयर अलॉट होंगे उनके डीमैट खातों में शेयर 5 अगस्त को क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं जिन्हें आवंटन नहीं मिला है उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू हो जाएगी।