वेस्टर्न कैरियर्स के IPO का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? ग्रे मार्केट में शेयरों का हाल जानें

वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर सफल बिडर्स को जल्द आवंटित किए जा सकते हैं। इस IPO के तहत 63.78 करोड़ शेयरों की बिडिंग की गई, जबकि 2.08 करोड़ शेयरों के लिए ऑफर पेश किया गया था। 493 करोड़ रुपये के इस IPO को एंकर इनवेस्टर्स से 148 करोड़ रुपये मिले हैं। इस लॉजिस्टिक्स कंपनी के IPO को बिडिंग के आखिर दिन यानी 19 सितंबर को 30.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कोलकाता की इस कंपनी IPO 163-172 रुपये प्रति शेयर के प्राइस रेंज में है

अपडेटेड Sep 20, 2024 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
इस लॉजिस्टिक्स कंपनी के IPO को बिडिंग के आखिर दिन यानी 19 सितंबर को 30.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Western Carriers (India) IPO: वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर सफल बिडर्स को जल्द आवंटित किए जा सकते हैं। इस IPO के तहत 63.78 करोड़ शेयरों की बिडिंग की गई, जबकि 2.08 करोड़ शेयरों के लिए ऑफर पेश किया गया था। 493 करोड़ रुपये के इस IPO को एंकर इनवेस्टर्स से 148 करोड़ रुपये मिले हैं।

इस लॉजिस्टिक्स कंपनी के IPO को बिडिंग के आखिर दिन यानी 19 सितंबर को 30.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कोलकाता की इस कंपनी IPO 163-172 रुपये प्रति शेयर के प्राइस रेंज में है। जिन लोगों ने इस इश्यू को सब्सक्राइब किया है, वे रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक सकते हैं।

स्टेप 1: इस URL पर रजिस्ट्रार का डायरेक्ट लिंक खोलें:

स्टेप 2: ड्रॉपडाउन मेन्यू से कंपनी चुनें।


स्टेप 3: आप अपने पैन, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसे डिटेल्स के जरिये एलॉटमेंट स्टेटस के बारे में पता कर सकते हैं।

स्टेप 4: सबमिट बटन दबाएं

स्टेप 5: विंडों में आपका अलॉमेंट स्टेटस दिखेगा।

BSE के डायरेक्ट लिंक पर वेस्टर्न कैरियर्स IPO का अलॉटमेंट स्टेटस चेक करें

स्टेप 1: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: 'इनवेस्टर्स' ऑप्शनपर क्लिक करें।

स्टेप 3: 'इनवेस्टर्स सर्विसेज' ड्रापडाउन में 'स्टेटस ऑफ इश्यू ऐप्लिकेशन' पर क्लिक करें।

स्टेप 4: 'एप्लिकेशन स्टेटस चेक' पर चेक करें।

स्टेप 5: इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें।

स्टेप 6: 'इश्यू नेम' समेत सभी जरूरी डिटेल डालें।

स्टेप 7: अपना पैन नंबर डालें और स्टेटस देखने के लिए 'सर्च' पर क्लिक करें।

वेस्टर्न कैरियर्स IPO का GMP प्राइस

वेस्टर्न कैरियर्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम प्राइस अनलिस्टेड मार्केट में 20 रुपये की प्राइस रेंज में हो सकती है। वेस्टर्न कैरियर्स के शेयरों की लिस्टिंग 24 सितंबर को होगी। इस IPO में 400 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 93 करोड़ के 54 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी। IPO के जरिये जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान, कैपिटल एक्सपेंडिचर आदि में किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।