Supriya Lifescience IPO: 50% के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर, जानिए आज का लेटेस्ट GMP

Supriya Lifescience IPO 16 दिसंबर को खुला और 20 दिसंबर को बंद हुआ

अपडेटेड Dec 25, 2021 पर 6:19 PM
Story continues below Advertisement
Supriya Lifescience IPO के शेयरों की लिस्टिंग 28 दिसंबर को होने की उम्मीद है

Supriya Lifescience IPO: सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है और अब सभी की नजरें लिस्टिंग पर टिकी है, जिसे 28 दिसंबर को होने की उम्मीद है। इस बीच अगर ग्रे मार्केट पर अगर नजरें डालें तो सुप्रिया लाइफसाइंज के शेयरों की अच्छी लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर फिलहाल करीब 135 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। उनका कहना है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम से संकेत मिल रहा है कि सुप्रिया लाइफसाइंसेज के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग देखने को मिल सकती है।

Supriya Lifescience IPO GMP

बाजार के जानकारों के मुताबिक सुप्रिया लाइफसाइंसेज के शेयर शनिवार को 135 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं, जो कल के 140 रुपये पर GMP से 5 रुपये कम है। उन्होंने बताया कि इस GMP का मतलब है कि ग्रे मार्केट सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर के 409 रुपये (274 रुपये + 135 रुपये ) पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है, जो उसके 274 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 50 फीसद अधिक है।


अगले साल आ सकते हैं 1 लाख करोड़ के आईपीओ, अभी तक 35 कंपनियों को 2022 के लिए सेबी से मिली मंजूरी

बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले 5 दिनों में, सुप्रिया लाइफसाइंस ग्रे मार्केट प्रीमियम 120 से 150 रुपये के बीच में रहा है, जो बताता है कि सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर की कीमतों में इस रेंज में सेटल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर ग्रे मार्केट में यह तेजी जारी रहती है, तो स्टॉक लिस्टिंग में कुछ और उछाल आ सकता है।

इस GMP का क्या मतलब है?

बाजार के जानकारों ने कहा कि GMP एक संकेत है कि ग्रे मार्केट से कितना लिस्टिंग लाभ की उम्मीद की जा रही है। सुप्रिया लाइफसाइंस का IPO जीएमपी आज 135 रुपये है। इसका सीधा सा मतलब है कि ग्रे मार्केट को उम्मीद है कि सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर करीब 409 रुपये (274 रुपये + 135 रुपये) पर लिस्ट हो सकते हैं, जो उसके ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 50 प्रतिशत से अधिक है।

Supriya Lifescience का इश्यू 16 दिसंबर को खुला और 20 दिसंबर को बंद हुआ। कंपनी का इश्यू खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कंपनी की कामकाज की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।