Get App

Supriya Lifescience IPO: मजबूत GMP पर कारोबार कर रहा इश्यू, 28 दिसंबर को लिस्टिंग की उम्मीद

Supriya Lifescience IPO: दिसंबर 16 से 20 के दौरान इश्यू को 71.51 गुना सब्सक्राइब किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2021 पर 3:53 PM
Supriya Lifescience IPO: मजबूत GMP पर कारोबार कर रहा इश्यू, 28 दिसंबर को लिस्टिंग की उम्मीद
Supriya Lifescience IPO

Supriya Lifescience IPO: एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स निर्माता सुप्रिया लाइफसाइंस के 28 दिसंबर को लगभग 50 प्रतिशत प्रीमियम के साथ स्टॉक मार्केट में शुरुआत करने की उम्मीद है। साल 2021 में शेयर बाजार में ये 64वीं लिस्टिंग होगी। विशेषज्ञों ने इस जबरदस्त लिस्टिंग के पीछे आकर्षक वैल्यूएशन, निर्यात से अधिकतम आय के साथ मजबूत वित्तीय ट्रैक रिकॉर्ड, फार्मा स्पेस में बढ़ती विकास क्षमता और अच्छे रिटर्न रेश्यू का हवाला दिया।

सुप्रिया लाइफसाइंस की इनिशियल पब्लिक ऑफिरंग को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, क्योंकि दिसंबर 16 से 20 के दौरान इश्यू को 71.51 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के रिजर्व कोटे को 161.22 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, इसके बाद रिटेल निवेशकों का पोर्शन 56.01 गुना भर गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने भी पब्लिक इश्यू में गहरी दिलचस्पी दिखाई, क्योंकि उनके लिए रिजर्व पोर्शन 31.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के जरिए 700 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जिसमें 200 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर सतीश वामन वाघ की तरफ से 500 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें