Suraj Estate Developers IPO: 26 दिसंबर को लिस्टिंग, कितने प्रीमियम पर स्टॉक कर सकता है शुरुआत

कंपनी ने IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स, 15 प्रतिशत हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले इंडीविजुअल्स और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा था। Suraj Estate Developers, साउथ सेंट्रल मुंबई में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी तैयार करती है। कंपनी का मालिकाना हक राजन मीनाथाकोनिल थॉमस और परिवार के पास है

अपडेटेड Dec 25, 2023 पर 4:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूरज एस्टेट डेवलपर्स के IPO के लिए प्राइस बैंड 340-360 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी सूरज एस्टेट डेवलपर्स (Suraj Estate Developers) का IPO, 26 दिसंबर को शेयर बाजार में शुरुआत करने जा रहा है। यह इश्यू 18 से 20 दिसंबर के बीच खुला था और 16.57 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्सा 25.74 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 20 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 9.85 गुना सब्सक्राइब हुआ। लिस्टिंग प्राइस को लेकर चल रहे रुझान की बात करें तो ग्रे मार्केट में शेयर, IPO के अपर प्राइस बैंड 360 रुपये से 15 रुपये या 4.17% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

इस आधार पर शेयर 375 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट होने का अनुमान है। ग्रे मार्केट, किसी शेयर की लिस्टिंग तक उसमें ट्रेडिंग का एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है। सूरज एस्टेट डेवलपर्स के IPO के लिए प्राइस बैंड 340-360 रुपये प्रति शेयर रखा गया था और 400 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान था। कंपनी ने IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स, 15 प्रतिशत हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले इंडीविजुअल्स और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा था।

कहां करेगी IPO के पैसों का इस्तेमाल


Suraj Estate Developers, साउथ सेंट्रल मुंबई में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी तैयार करती है। कंपनी अपने IPO से मिली रकम में से 285 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लोन चुकाने और 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मुंबई में जमीन के अधिग्रहण में करने वाली है। वहीं बाकी रकम को दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए अलग रखा जाएगा।

Innova Captab IPO: अभी तक 3.64 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग के दिन कितना करा सकता है मुनाफा?

कंपनी ने भूमि अधिग्रहण के लिए रखी गई पूरी राशि को FY24-FY25 के दौरान इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। सितंबर 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी पर कुल 568.83 करोड़ रुपये बकाया है। सूरज एस्टेट का मालिकाना हक राजन मीनाथाकोनिल थॉमस और परिवार के पास है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।