Get App

Swiggy IPO: 151 एंकर निवेशकों से जुटाए ₹5085 करोड़, ग्रे मार्केट में अब ऐसी है हालत

Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 5,085.02 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से शानदार रिस्पांस मिला। इसका 11,327.43 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुलेगा जोकि हुंडई मोटर के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद इस साल का दूसरा सबसे बड़ा इश्यू है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 06, 2024 पर 8:47 AM
Swiggy IPO: 151 एंकर निवेशकों से जुटाए ₹5085 करोड़, ग्रे मार्केट में अब ऐसी है हालत
Swiggy IPO: स्विगी के ₹11,327.43 करोड़ के आईपीओ में 6-8 नवंबर तक ₹371-₹390 के प्राइस बैंड और 38 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे।

Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 5,085.02 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से शानदार रिस्पांस मिला। इसका 11,327.43 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुलेगा जोकि हुंडई मोटर के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद इस साल का दूसरा सबसे बड़ा इश्यू है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 12 रुपये यानी 3.08 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) चल रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही आईपीओ में निवेश का फैसला लेना चाहिए।

Swiggy IPO: एंकरबुक के तहत जुटाए ₹5,085.02 करोड़

5 नवंबर को स्विगी का एंकरबुक खुला था और इसके तहत कंपनी ने 151 एंकर निवेशकों से 50,85,02,32,290 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इन निवेशकों को 390 रुपये के भाव पर 13,03,85,211 शेयर जारी हुए हैं। इसमें से 40.65 फीसदी शेयर तो 19 घरेलू म्यूचुअल फंडों की 69 स्कीमों को जारी हुए हैं।

एंकरबुक के तहत न्यू वर्ल्ड फंड, फिडेलिटी, ओमनिस पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट्स, नोमुरा, पीजीजीएम वर्ल्ड इक्विटी, ब्लैकरॉक, सिटीग्रुप, सीएलएसए और सोसायटी जनरल के साथ-साथ ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा एएमसी, एसबीआई म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, 360 ONE, मिरे एसेट, निप्पन लाइफ इंडिया, बंधन म्यूचुअल फंड, इंवेस्को इंडिया, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, सुंदरम एमएफ, टाटा एमएफ, यूटीआई म्यूचुअल फंड, डीएसपी इंडिया फंड, अशोका व्हाइटओक, बड़ौदा पीएनबी परिबास, हेलिओस एमएफ, और एवेंडस ने पैसे लगाए। कई बीमा कंपनियों जैसेकि SBI लाइफ, HDFC लाइफ, ICICI प्रूडेंशियल, कोटक महिंद्रा लाइफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, भारती AXA लाइफ, एडलवाइस लाइफ, टाटा AIA लाइफ, रिलायंस निप्पन लाइफ, मैक्स लाइफ, और कैनरा HSBC लाइफ ने भी एंकर बुक के जरिए इसमें पैसे लगाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें