Synoptics Technologies IPO : आईटी सर्विस कंपनी सिनोप्टिक्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 30 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशक इस इश्यू में 5 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए 237 रुपये प्रति शेयर का फिक्स्ड प्राइस तय किया है। कंपनी का लक्ष्य इस इश्यू के जरिए 54.03 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ में 35.08 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रमोटरों की ओर से 18.96 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल दी है।
