Syrma SGS Technologies IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस और क्या है लेटेस्ट GMP

Syrma SGS Technologies IPO: सिरमा SGS टेक्नोलॉजीज के शेयरों का अलॉटमेंट आज हुआ जबकी इसकी लिस्टिंग शुक्रवार 26 अगस्त को हो सकती है

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 11:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Syrma SGS Technology के इश्यू का प्राइस बैंड 209-220 रुपए है

Syrma SGS Technologies IPO: सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए निवेशकों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई थी। ऐसे में बोली बंद होने के बाद अब सभी की निगाहें इसके शेयरों पर अलॉटमेंट पर टिक गई हैं। सिरमा SGS के IPO लिए बोली लगाने वाले निवेशक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। सिरमा SGS के IPO की रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Link Intime India Private Ltd) है।

32.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है इश्यू

Syrma SGS Technology का आईपीओ कुल 32.61 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है। सिरमा SGS ने अपने IPO के तहत कुल 93,14,84,536 शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे 2,85,63,816 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। कंपनी को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से में सबसे अधिक करीब 87.5 गुना अधिक बोली मिली। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 17.5 गुना और रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 5.5 गुना अधिक बोली लगाई है।


शेयरों का अलॉटमेंट

Syrma SGS Technology के शेयरों का अलॉटमेंट 23 अगस्त की देर शाम में होगा। जिन निवेशकों को शेयर मिलेगा, उनके बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आ जाएंगे। वहीं जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेगा, उनके ब्लॉक किए पैसे 24 अगस्त तक वापस आ जाएंगे। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 25 अगस्त से क्रेडिट होना शुरू होंगे।

जानें कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सिरमा SGS के IPO लिए बोली लगाने वाले निवेशक दो तरीकों से अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं। पहला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और दूसरा रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए। यहां हम आपको दोनों तरीके बता रहें हैं-

1. BSE की वेबसाइट पर इस तरह चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

- यहां दिए गए लिंक को अपने मोबाइल या डेस्कटॉप में खोलें- https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx

- इस पेज पर 'इक्विटी' का विकल्प चुनें और फिर ड्रॉपडाउन से 'सिरमा SGS टेक्नोलॉजी IPO' को सलेक्ट करें

- फिर दिए गए जगह पर अपना आवेदन नंबर और पैन कार्ड नंबर दर्ज करें।

- 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर टिक करें और स्टेटस जानने के लिए सबमिट दबाएं।

2. रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर इस चरह चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

- यहां दिए गए लिंक को ओपन करें- https://www.linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html

- पेज खुलने पर अपने इश्यू का नाम सलेक्ट करें, जो सिरमा SGC टेक्नोलॉजी आईपीओ है

- पैन कार्ड से जुड़ी जानकारी भरें

- अगले स्टेप पर आगे बढ़ें और एप्लिकेशन और अंत में क्लाइंट ID दर्ज करें

- सभी बॉक्स में सही जानकारी भरने के बाद, अलॉटमेंट स्टेटस जानने के लिए सबमिट दबाएं।

Syrma SGS Technologies IPO: GMP Today

अनलिस्टेड मार्केट पर नजर रखने वाले जानकरों के मुताबिक, Syrma SGS के शेयर सोमवार को ग्रे मार्केट में करीब 60 रुपये के प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे थे। यह शुक्रवार के 50 रुपये के प्रीमियम से करीब 10 रुपये अधिक है। जानकारों ने बताया कि, शेयर बााजार में मजबूत सेंटीमेंट से भी Syrma SGS IPO के ग्रे मार्केट प्रीमिमय को सपोर्ट मिला है।

जानिए क्या करती है Syema SGS Tech

Syrma SGS Technology एक टेक्नोलॉजी फोकस्ड इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है जो टर्नकी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस कारोबार में है। इसके अलावा कंपनी ऑटोमोटिव , हेल्थकेयर, कंज्यूमर प्रोडक्ट जैसे सेक्टरों को भी अपनी इंजीनियरिंग और डिजाइन सेवाएं देती है। उसके हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में 11 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। उसकी तमिलनाडु, हरियाणा और जर्मनी में आरएंडडी फैसिलिटीज भी है। डैम कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफएल सिक्योरिटीज को इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।