Get App

Syrma SGS Technology IPO : कल खुलेगा कंपनी का इश्यू, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के वीपी और हेड (रिसर्च) रवि सिंह ने कहा, सिरमा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज में काम करती है और इस सेगमेंट का आउटलुक पॉजिटिव है। कंपनी ऊंचे मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स पर जोर दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2022 पर 12:31 PM
Syrma SGS Technology IPO : कल खुलेगा कंपनी का इश्यू, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?
Syrma SGS Technology एक टेक्नोलॉजी फोकस्ड इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है जो टर्नकी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस कारोबार में है

Syrma SGS Technology IPO : प्राइमरी मार्केट में लगभग 80 दिन के सन्नाटे के बाद शुक्रवार, 12 अगस्त को सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी का आईपीओ बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी Syrma SGS Tech का इश्यू 18 अगस्त तक खुला रहोगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 अगस्त को होने वाली है। इसके जरिए कंपनी की प्रमोटर वीणा कुमारी टंडन (Veena Kumari Tandon) अपने 33.69 लाख शेयर बेचेंगी। इसके अलावा 766 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

840 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

अपर प्राइस बैंड पर कंपनी कुल 840 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 209-220 रुपए तय किया गया है। कंपनी के इश्यू का लॉट साइज 68 शेयरों का है। रिटेल निवेशक कम से कम 14,960 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1,94,480 रुपए निवेश करेंगे।

Syrma SGS Technology एक टेक्नोलॉजी फोकस्ड इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है जो टर्नकी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस कारोबार में है। इसके अलावा कंपनी ऑटोमोटिव , हेल्थकेयर, कंज्यूमर प्रोडक्ट जैसे सेक्टरों को भी अपनी इंजीनियरिंग और डिजाइन सेवाएं देती है। उसके हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में 11 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। उसकी तमिलनाडु, हरियाणा और जर्मनी में आरएंडडी फैसिलिटीज भी है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें