Syrma SGS Technology IPO: टेक कंपनी का इश्यू दूसरे दिन के अंत तक भी पूरा नहीं भर पाया है। दूसरे दिन के अंत तक Syrma SGS Technology का इश्यू सिर्फ 92% भर पाया है। कंपनी के 2.85 करोड़ शेयरों के बदले अभी 2.62 करोड़ बोली लगी है। रिटेल सेगमेंट में Syrma SGS Technology का इश्यू 1.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का पोर्शन 74% भरा है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अभी तक सिर्फ 1904 शेयरों के लिए बोली लगाई है जबकि उनके लिए 85.52 लाख शेयर रिजर्व हैं। इस टेक कंपनी के इश्यू का आधा हिस्सा QIB के लिए रिजर्व है।
Syrma SGS Technology के इश्यू का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 35% रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इश्यू खुलने से एक दिन पहले 11 अगस्त को कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 252 करोड़ रुपए जुटाए थे।
Syrma SGS Technology के इश्यू का प्राइस बैंड 209-220 रुपए है। कंपनी के इश्यू का एक लॉट 68 शेयरों का है। रिटेल निवेशक कम से कम 14,960 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1,94,480 रुपए निवेश करेंगे।
Syrma SGS Technology का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 16 रुपए चल रहा है। इस हिसाब से कंपनी का इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 236रुपए पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, स्टॉक मार्केट एनालिस्ट्स ने GMP के आधार पर निवेश के फैसले को लेकर आईपीओ के निवेशकों को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि GMP एक गैर आधिकारिक डाटा है।
कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट
Syrma SGS Technology के शेयरों का अलॉटमेंट 23 अगस्त को होने वाला है। जिन लोगों को शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में 25 अगस्त तक शेयर नजर आने लगेंगे। जबकि शेयरों की लिस्टिंग 26 अगस्त को हो सकती है।
क्या इश्यू में निवेश करना ठीक है?
शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के वीपी और हेड (रिसर्च) रवि सिंह ने कहा, सिरमा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज में काम करती है और इस सेगमेंट का आउटलुक पॉजिटिव है। कंपनी ऊंचे मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स पर जोर दे रही है। IPO की वैल्यूएशन के लिहाज से अच्छी कीमत है और इनवेस्टर्स मीडियम से लॉग्न टर्म के लिहाज से इसमें निवेश कर सकते हैं।
क्या है कंपनी का कारोबार?
Syrma SGS Technology एक टेक्नोलॉजी फोकस्ड इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है जो टर्नकी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस कारोबार में है। इसके अलावा कंपनी ऑटोमोटिव , हेल्थकेयर, कंज्यूमर प्रोडक्ट जैसे सेक्टरों को भी अपनी इंजीनियरिंग और डिजाइन सेवाएं देती है। उसके हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में 11 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। उसकी तमिलनाडु, हरियाणा और जर्मनी में आरएंडडी फैसिलिटीज भी है ।
डैम कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफएल सिक्योरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।