Syrma SGS Technology IPO: कंपनी का इश्यू 12 अगस्त को खुलेगा, जानिए क्या चल रहा है GMP?

Syrma SGS Technology फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कामकाजी जरूरतों को पूरा करने, मैन्युफैक्चरिंग और R&D को बढ़ाने में करेगी

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 7:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Syrma SGS Technology के इश्यू का लॉट साइज 68 शेयरों का है

Syrma SGS Technology IPO: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज फर्म Syrma SGS Technology ने इश्यू लाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी 12 अगस्त को 840 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर ला रही है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 209-220 रुपए तय किया गया है।  कंपनी के इश्यू का लॉट साइज 68 शेयरों का है। रिटेल निवेशक कम से कम 14,960 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1,94,480 रुपए निवेश करेंगे। रिटेल निवेशक किसी भी इश्यू में मैक्सिमम 2 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं। कंपनी के इश्यू में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50%, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15% हिस्सा रिजर्व है।

क्या चल रहा है GMP?

Syrma SGS Technology का इश्यू 12 अगस्त को खुलने वाला है। इश्यू खुलने से एक दिन पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 15 रुपए चल रहा है। इस हिसाब से कंपनी का इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 235 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।


कब खुलेगा इश्यू?

Syrma SGS Technology का इश्यू 12 अगस्त को खुलकर 18 अगस्त को बंद होगा। 15 अगस्त को छुट्टी होने की वजह से बाजार बंद रहेगा। पिछले ढाई महीनों में यह पहला IPO होगा। एंकर बुक के लिए यह इश्यू 11 अगस्त को खुलेगा।

क्या है इश्यू साइज?

Syrma SGS Technology के IPO में 766 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। इसके अलावा 33.69 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल्स (OFS) में बेचे जाएंगे। का ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी कुल 840 करोड़ रुपए का इश्यू ला रही है।

कंपनी की प्रमोटर वीणा कुमारी टंडन (Veena Kumari Tandon) अपने 33.69 लाख शेयर बेचेंगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 24 अगस्त को होने वाली है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

Syrma SGS Technology फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कामकाजी जरूरतों को पूरा करने, मैन्युफैक्चरिंग और R&D को बढ़ाने में करेगी। इसके अलावा दूसरी कारोबारी जरूरतों और लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल रीक्वायरमेंट के लिए फंड का इस्तेमाल होगा।

Avalon Tech IPO: 1025 करोड़ रुपए के IPO के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी, जानिए अहम बातें

क्या है कंपनी का कारोबार?

Syrma SGS Technology एक टेक्नोलॉजी फोकस्ड इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है जो टर्नकी इलेक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस कारोबार में है। इसके अलावा कंपनी ऑटोमोटिव , हेल्थकेयर, कंज्यूमर प्रोडक्ट जैसे सेक्टरों को भी अपनी इंजीनियरिंग और डिजाइन सेवाएं देती है।

कंपनी के 200 से ज्यादा कस्टमर है जिसमें से 16 कस्टमर ऐसे है जो कंपनी के साथ पिछले 10 सालों से ज्यादा की अवधि से जुड़े हुए है। इसके कस्टमर TVS Motor Company, A O Smith India Water Products, Robert Bosch Engineering, and Business Solution, Eureka Forbes, CyanConnode, Atomberg Technologies, Hindustan Unilever और Total Power Europe BV जैसे नाम शामिल है ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।