Tamilnad Mercantile Bank के IPO को सेबी से मिली मंजूरी, जानिए पूरी डिटेल

30 जून 2021 तक बैंक की 509 शाखाएं थी जिसमें से 106 शाखाएं ग्रामीण इलाकों में थी जबकि 247 अर्ध शहरी इलाकों में थी। वहीं 80 शाखाएं शहरी इलाकों में और 76 शाखाएं महानगरों में थी

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 5:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Axis Capital, Motilal Oswal Investment Advisors और SBI Capital Markets इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है

प्राइवेट सेक्टर के बैंक तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड (Tamilnad Mercantile Bank) के आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिल गई है। इस आईपीओ में 15827495 इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा जबकि 12505 इक्विटी शेयरों का ऑफऱ फॉर सेल होगा।

इस ऑफर फॉर सेल के तहत डी प्रेम पलानीवेल, प्रिया राजन, प्रभाकर महादेव बोबडे, नरसिम्हन कृष्णमूर्ति, एम मल्लिगा रानी और सुब्रमण्यम वेंकटेश्वरन अय्यर अपने शेयरों की बिक्री करेंगे।

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का मुख्यालय तमिलनाडू के तूतीकोरिन में है। बैंक इस आईपीओ के फ्रेश इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल अपने टियर 1 कैपिटल बेस को बढ़ाने और भविष्य की पूंजी जरुरतों को पूरा करने में करेगा।


तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंकों में से एक है। इसका इतिहास करीब 100 साल पुराना है। यह माइक्रो स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइसेज, एग्रीकल्चर और रिटेल कस्टमर को अपनी वित्तीय और बैंकिंग सेवाएं देता है।

दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी के बावजूद भारतीय IPO मार्केट मजबूत, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे कैसी रहेगी चाल

30 जून 2021 तक बैंक की 509 शाखाएं थी जिसमें से 106 शाखाएं ग्रामीण इलाकों में थी जबकि 247 अर्ध शहरी इलाकों में थी। वहीं 80 शाखाएं शहरी इलाकों में और 76 शाखाएं महानगरों में थी। बैंक का कारोबार गुजरात , महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में फैला हुआ है।

Axis Capital, Motilal Oswal Investment Advisors और SBI Capital Markets इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।