Tarson Products IPO: जानिए क्या चल रहा है GMP और कब होगी लिस्टिंग, ऐसे चेक करें शेयरों का अलॉटमेंट
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 19, 2021 पर 12:59 PM
Tarson Products IPO: कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 23 नवंबर को होने वाला है। कंपनी ने 1023.47 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। यह 15 नवंबर को खुला और 17 नवंबर को बंद हुआ था। कंपनी के IPO में 150 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 1,32,00,000 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए थे।
Tarson Products का इश्यू 77.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 184.58 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 115.77 गुना बुकिंग हुई थी। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स ने अपने हिस्से में 10.56 गुना बोली लगाई थी।
IPO की अच्छी डिमांड के कारण ग्रे मार्केट में Tarson Products के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 210 रुपए चल रहा है। Tarson Products का इश्यू प्राइस 635-662 रुपए है। ताजा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो Tarson Products के शेयरों की लिस्टिंग 872 (662+210) रुपए पर हो सकती है।
Tarson Products का GMP एक दिन पहले 240 रुपए था लेकिन 19 नवंबर को यह 30 रुपए घटकर 210 रुपए पर आ गया है।
अगर आपने भी Tarson Products के IPO में निवेश किया था तो अलॉटमेंट स्टेटस 23 नवंबर को BSE की वेबसाइट और इसकी रजिस्ट्रार कंपनी की साइट पर भी चेक कर सकते हैं। इसकी रजिस्ट्रार कंपनी KFintech Private Limited है।
सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFintech Private Limited के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं
सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।
https://ris.kfintech.com/ipostatus/
इसके बाद Link 1 पर क्लिक करें जो IPO Allotment के पेज पर ले जाएगा।
ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
एप्लिकेशन नंबर
क्लाइंट आईडी
PAN
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपके सामने अलॉटमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
Tarson Products के शेयरों का आवंटन 23 नवंबर को होगा। जिन लोगों को इसके शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में 24 नवंबर तक शेयर नजर आने लगेंगे। जिन्हें ये शेयर नहीं मिलेंगे उनके पैसे 24 नवंबर तक वापस आ जाएंगे। इसके शेयरों की लिस्टिंग शुक्रवार 26 नवंबर को होने वाली है।