Get App

Tata Capital IPO: वैल्यूएशन महंगा है या सस्ता? निवेशकों के लिए क्या है सही रणनीति

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल के IPO के सब्सक्रिप्शन का आज 7 अक्टूबर को दूसरा दिन है। कंपनी ने करीब 15,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया है। निवेशकों में इस IPO को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन यह आईपीओ करीब 40% तक सब्सक्राइब हुआ। हालांकि ब्रोकरेज फर्म इसके वैल्यूएशन को लेकर बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 9:42 AM
Tata Capital IPO: वैल्यूएशन महंगा है या सस्ता? निवेशकों के लिए क्या है सही रणनीति
Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल ने अपने शेयरों के लिए 310 से 326 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का आज 7 अक्टूबर को दूसरा दिन है। कंपनी ने करीब 15,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया है। ये साल 2025 का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे बड़ा आईपीओ पिछले साल हुंडई मोटर इंडिया ने लॉन्च किया था। टाटा कैपिटल के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पहले ही दिन अब तक यह आईपीओ करीब 40% तक सब्सक्राइब हो चुका है। लेकिन इस सबके बावजूद टाटा कैपिटल के वैल्यूएशन को लेकर ब्रोकरेज फर्म कुछ बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

टाटा कैपिटल का यह आईपीओ कैसा है? इसका वैल्यूएशन महंगा है या सस्ता? आईपीओ में निवेश के लिए निवेशकों की क्या रणनीति होनी चाहिए और बजाज फाइनेंस जैसी अपनी राइवल कंपनियों के मुकाबले, टाटा कैपिटल कहां बैठती है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं?

टाटा कैपिटल ने अपने शेयरों के लिए 310 से 326 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है। 326 रुपये के ऊपरी भाव पर कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये आती है। इस भाव कंपनी का प्राइस-टू-बुक रेशियो 3.4 से 4.1 गुना और प्राइस-टू-अर्निंग्स रेशियो करीब 32 गुना आता है, जो NBFC सेगमेंट की बाकी बड़ी कंपनियों के लगभग बराबर ही है।

Tata Capital IPO: एक्सपर्ट्स का क्या है कहना?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें