Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) टाटा कैपिटल का पब्लिक इश्यू 6 अक्टूबर को खुलने वाला है। यह साल 2025 का सबसे बड़ा IPO रह सकता है। अभी इस इश्यू के साइज पर तो फाइनल डिटेल नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह 17200 करोड़ रुपये का रह सकता है।IPO की क्लोजिंग 8 अक्टूबर को होगी। अलॉटमेंट 9 अक्टूबर को फाइनल होगा, जिसके बाद शेयर BSE, NSE पर 13 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
