टाटा कैपिटल ने 26 सितंबर को सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स फाइल कर दिया। इसके साथ ही टाटा ग्रुप की यह एनबीएफसी अपने मेगा आईपीओ के और एक कदम करीब पहुंच गई है। इस इश्यू में कंपनी 210,000,000 नए शेयर जारी करेगी। प्रत्येक शेयर 10 रुपये फैस वैल्यू के होंगे। इस इश्यू में ऑफर फॉर सेल भी शामिल होगा। ओएफएस में प्रमोटर्स 265,824,280 शेयर बेचेंगे।
