Tata Tech IPO: टाटा टेक आईपीओ का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ है। अब सामने आया है कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) इसमें अपनी 9.9 फीसदी हिस्सेदारी क्लाइमेट फोकस्ड प्राइवेट इक्विटी फंड TPG Rise Climate SF Pte और रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन को बेचेगी। टाटा मोटर्स यह हिस्सेदारी 16,300 करोड़ रुपये के इक्विटी वैल्यूएशन पर 1,613.7 करोड़ रुपये में बेचेगी। TPG टाटा टेक की 9 फीसदी हिस्सेदारी 1,467 करोड़ रुपये और रतन टाटा एंडोमेंट फंड (RTEF) 0.9 फीसदी हिस्सेदारी 146.7 करोड़ रुपये में खरीदेगी।
