Get App

Tata Technologies IPO : अनलिस्टेड मार्केट में 850 रुपये पर पहुंचा भाव, क्या हो सकता है आईपीओ प्राइस? एक्सपर्ट्स की राय

शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के अनुसार, टाटा टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप लगभग 10,852 करोड़ रुपये आ सकता है, अगर हम इसके EPS की तुलना Cyient के मौजूदा EPS से करें। इसका मतलब है कि टाटा टेक के आईपीओ की कीमत लगभग 268 रुपये के आसपास हो सकती है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 23, 2023 पर 6:01 PM
Tata Technologies IPO : अनलिस्टेड मार्केट में 850 रुपये पर पहुंचा भाव, क्या हो सकता है आईपीओ प्राइस? एक्सपर्ट्स की राय
टाटा ग्रुप करीब 19 साल बाद अपनी किसी कंपनी को लिस्ट करने की तैयारी में है।

Tata Technologies IPO : टाटा ग्रुप करीब 19 साल बाद अपनी किसी कंपनी को लिस्ट करने की तैयारी में है। आईटी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने कुछ समय पहले आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। इस आईपीओ के लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन जब से कंपनी ने फंड जुटाने के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है, तब से ही वैल्यूएशन और आईपीओ प्राइस को लेकर अनुमान अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

मार्केट कैप और आईपीओ प्राइस को लेकर ये है अनुमान

शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के अनुसार, टाटा टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप लगभग 10,852 करोड़ रुपये आ सकता है, अगर हम इसके EPS की तुलना Cyient के मौजूदा EPS से करें। इसका मतलब है कि टाटा टेक के आईपीओ की कीमत लगभग 268 रुपये के आसपास हो सकती है। कंपनी के डीआरएचपी के मुताबिक टाटा टेक्नोलॉजीज की योजना 9,57,08,984 करोड़ शेयरों की ओएफएस विंडो के तहत बिक्री करने की है।

एक्सपर्ट्स की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें