Get App

TBO Tek DRHP: टीबीओ टेक ने 2100 करोड़ रुपए के IPO के लिए फाइल किया ड्राफ्ट पेपर

TBO टेक DRHP के अुनसार, ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की योजना IPO के जरिए 2,100 करोड़ रुपए तक का फंड जुटाने की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2021 पर 4:36 PM
TBO Tek DRHP: टीबीओ टेक ने 2100 करोड़ रुपए के IPO के लिए फाइल किया ड्राफ्ट पेपर
TBO Tek ने 2100 करोड़ रुपए जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर से मंजूरी मांगी

TBO Tek DRHP: ट्रैवल सर्विसेज प्रोवाइडर TBO टेक लिमिटेड ने सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) में ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं, जिसमें शेयरों की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए 2100 करोड़ रुपए जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर से मंजूरी मांगी गई है।

TBO टेक DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) के अनुसार, भारत की ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की योजना IPO के जरिए 2,100 करोड़ रुपए तक का फंड जुटाने की है, जिसमें 900 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू और प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर और इन्वेस्टर सेलिंग शेयरहोल्डर्स की तरफ 1,200 करोड़ रुपए तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

इसमें फाउंडर और इनवेस्टर्स 12 अरब रुपए के शेयर बेचेंगे, जबकि कंपनी की योजना नए स्टॉक की बिक्री के जरिए 9 अरब रुपए जुटाने की है। यह प्री-IPO प्लेसमेंट के जरिए 1.8 अरब रुपए जुटाने की भी योजना बना रहा है।

CMS Info systems IPO: शेयर अलॉटमेंट पर टिकी हैं सभी की निगाहें, इससे पहले जानें क्या है GMP

कंपनी IPO से मिलने वाली रकम से 570 करोड़ रुपए नए बायर्स और सप्लायर्स को जोड़कर अपने प्लेटफॉर्म की बढ़ोतरी और मजबूती के लिए खर्च करेगी। इसके अलावा 90 करोड़ रुपए अकार्बनिक विकास की दिशा में रणनीतिक अधिग्रहण और बाकी रकम जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें