Tega Industries IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और यह 3 दिसंबर 2021 तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा। एक घंटे के भीतर इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इस इश्यू से कंपनी का लक्ष्य 619.23 करोड़ रुपए जुटाने का है। IPO पूरी तरह से OFS है।
Tega Industries IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और यह 3 दिसंबर 2021 तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा। एक घंटे के भीतर इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इस इश्यू से कंपनी का लक्ष्य 619.23 करोड़ रुपए जुटाने का है। IPO पूरी तरह से OFS है।
स्टॉक-एक्सचेंज डेटा के अनुसार, पहले दिन, एंकर अलॉटमेंट को छोड़कर, लगभग 44.66 मिलियन शेयरों के लिए बोलियां मिलने के बाद, इश्यू को 4.67 गुना सब्सक्राइब किया गया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने पोर्शन के लिए 4.17 गुना बोली लगाई, जबकि इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने 0.07 गुना सब्सक्राइब किया।
जैसी कि उम्मीद थी, सब्सक्रिप्शन ओपनिंग से पहले टेगा इंडस्ट्रीज के शेयर ट्रेड के लिए उपलब्ध हो गए हैं। मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, टेगा इंडस्ट्रीज के शेयर आज ग्रे मार्केट में 385 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।
Tega Industries IPO GMP: मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, टेगा इंडस्ट्रीज का IPO ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 385 रुपए है, जो कल के 380 रुपए के GMP से 5 रुपए ज्यादा है। ऑब्जर्वर्स ने कहा कि सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले पब्लिक इश्यू के GMP में बढ़ोतरी अप्रत्याशित है, क्योंकि शेयर बाजार की धारणा अभी भी नेगेटिव है। उन्होंने कहा कि ग्रे मार्केट में टेगा इंडस्ट्रीज के शेयरों का प्रदर्शन इसके सब्सक्रिप्शन पर असर डाल सकता है, क्योंकि कुछ IPO इनवेस्टर्स GMP को बहुत गंभीरता से लेते हैं।
Tega Industries IPO प्राइस बैंड: कंपनी मैनेजमेंट ने इस पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड 443 रुपए से 453 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।
Tega Industries IPO साइज: पब्लिक इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है और कंपनी का टारगेट इस ऑफर से 619.23 रुपए करोड़ जुटाना है।
Tega Industries IPO लॉट साइज: बिडर्स लॉट में बोली लगा सकते हैं और एक लॉट में कंपनी के 33 शेयर होंगे। एक बिडर ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकेगा।
Tega Industries IPO इनवेस्टमेंट लिमिट: जैसा कि एक बिडर कम से कम एक लॉट और ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट के लिए अप्लाई कर सकता है। इस हिसाब से पब्लिक इश्यू में कम से कम निवेश 14,949 रुपए (453 रुपए x 33) का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है, जबकि ज्यादा से ज्यादा इनवेस्टमेंट लिमिट 1,94,337 रुपए [(₹453 x 33) x 13] हैं।
Tega Industries IPO सब्सक्रिप्शन डेट: जैसा कि ऊपर पहले भी बताया था, पब्लिक इश्यू आज खुला है और यह 3 दिसंबर 2021 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
Tega Industries IPO अलॉटमेंट डेट: इसका शेयर अलॉटमेंट 8 दिसंबर 2021 को होने की उम्मीद है।
Tega Industries IPO लिस्टिंग: कंपनी के शेयर NSE और BSE दोनों पर लिस्ट होंगे और Tega Industries की शेयर लिस्टिंग की संभावित तारीख 13 दिसंबर 2021 है।
Tega Industries IPO सब्सक्राइब करें या नहीं: मिंट के मुताबिक, टेगा इंडस्ट्रीज आईपीओ पर बोलते हुए प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर ने कहा, 'बिडर्स को भारतीय और वैश्विक बाजारों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि नए Covid वेरिएंट ने ग्लोबल मार्केट को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया है।'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर निफ्टी 17000 के लेवल से नीचे बना रहता है, तो यह इश्यू ऐसे समय में आएगा जब बाज़ार में कमजोरी होगी। ऐसे में पब्लिक इश्यू का 100% OFS, एक रुकावट पैदा कर सकता है।'
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।