Tega Industries IPO: आज खुला इश्यू, जानिए क्या IPO सब्सक्राइब करना ठीक है?

Tega Industries का इश्यू 619 करोड़ रुपए का है जो पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 1:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tega Industries का IPO 1 दिसंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा

Tega Industries IPO: टेगा इंडस्ट्रीज (Tega Industries) का इश्यू आज यानी 1 दिसंबर को खुल रहा है। कंपनी का इश्यू 3 दिसंबर को बंद होगा। Tega Industries का इश्यू 619 करोड़ रुपए का है। टेगा इंडस्ट्रीज के आईपीओ के लिए 443 से 453 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। इसका मतलब है कि इस आईपीओ के तहत कोई नए इक्विटी शेयर नहीं जारी किए जाएंगे, बल्कि प्रमोटर और दूसरे शेयरहोल्डर अपने शेयरों को बिक्री के लिए पेश करेंगे।

RateGain Travel Tech IPO: कंपनी का इश्यू 7 दिसंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 405-415 रुपए तय, जानिए क्या है कंपनी का कारोबार

इस आईपीओ के तहत टेगा इंडस्ट्रीज के प्रमोटरों और शेयरहोल्डरों की तरफ से कुल 1,36,69,478 शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे। प्रमोटरों में शामिल मदन मोहन मोहनका करीब 33.14 इक्विटी शेयर और मनीष मोहनका करीब 6.63 लाख शेयर बिक्री के लिए पेश करेंगे। इसके अलावा Wagner (अमेरिका मुख्यालय प्राइवेट इक्विटी फर्म TA एसोसिएट्स की सहयोगी फर्म) करीब 96.92 लाख इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी।


क्या निवेश करना ठीक है?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है, "बोली लगाने वालों को भारतीय और ग्लोबल बाजारों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि कोरोना के नए वैरिएंट ने वैश्विक बाजारों को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया है। अगर अगले सप्ताह NSE निफ्टी 17,000 से नीचे चला जाता है, तो यह इश्यू बियर मार्केट में सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध हो जाएगा। ऐसे में इस पब्लिक इश्यू का 100 फीसदी ऑफर-फॉर-सेल होना एक बाधा हो सकता है।"

फिलहाल, टेगा इंडस्ट्रीज की 85.17% हिस्सेदारी उसके प्रमोटरों के पास है, जबकि Wagner के पास कंपनी की 14.54 पर्सेंट हिस्सेदारी है। टेगा इंडस्ट्रीज के आईपीओ के लिए लॉट में बोली लगाई जा सकती है। एक लॉट में कंपनी के 33 शेयर होंगे। एक निवेशक अधिकतम 13 लॉट बोली लगा सकते हैं।

एक लॉट में कंपनी के 33 शेयर होंगे और आईपीओ का ऊपरी प्राइस बैंड 453 रुपये तय हुआ है। इस तरह निवेशक को एक आईपीओ के लिए बोली लगाने के लिए न्यूनतम 14,949 रुपये (₹453 x 33) निवेश करने होंगे। वहीं अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाने के लिए 1,94,337 रुपये ( ₹453 x 33 x 13) रुपये निवेश करना होगा।

मार्केट जानकारों के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में टेगा इंडस्ट्रीज का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पिछले दो दिनों से लगातर बढ़ रहा है, जो बताता है कि निवेशकों में कंपनी को लेकर काफी दिलचस्पी है। मंगलावर सुबह Tega Industries का GMP बढ़कर 378 रुपए हो गया, जो कल से 6 रुपये अधिक है। यह आईपीओ के इश्यू प्राइस से फिलहाल करीब 80 पर्सेंट अधिक है। जानकारों ने बताया कि सोमवार को इसका GMP 250 रुपये से बढ़कर 372 रुपये पर पहुंचा था।

क्या करती है कंपनी?

रेवेन्यू के आधार पर, टेगा इंडस्ट्रीज पॉलीमर आधारित मिल लाइनर्स बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। टेगा इंडस्ट्रीज कंपनी की स्थापना स्वीडन के स्केजा AB के सहयोग से 1978 में भारत में हुई थी। बाद में प्रमोटर मदन मोहन मोहनका ने 2001 में कंपनी में स्केजा AB की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।