Tega Industries IPO: टेगा इंडस्ट्रीज के शेयरों का आवंटन हो चुका है। कंपनी ने 619 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। Tega Industries का इश्यू 1 दिसंबर को खुला और 3 दिसंबर को बंद हुआ था। इसके जबरदस्त सब्सक्रिप्शन को देखते 13 दिसंबर को इसकी जबरदस्त लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है। Tega Industries का इश्यू आखिरी दिन तक 219 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया है तो ऐसे सब्सक्रिप्शन चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी Link Intime है और आप इसकी वेबसाइट के जरिए भी अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।
linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके बाद PAN डालकर सर्च का बटन दबा सकते हैं।
आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।
Tega Industries वैश्विक मिनरल बेनिफिसिएशन, खनन और बल्क सॉलिड हैंडलिंग उद्योग के लिए ऐसे प्रोडक्ट बनाती है जिसका इस्तेमाल बार-बार होता है।