Tega Industries IPO: आखिरी दिन 218 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, NII से मिली 663 गुना बोली, जानें ग्रे मार्केट में क्या है हाल?

Tega Industries IPO: रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के लिए 29 गुना अधिक बोलियां लगाईं

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 4:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tega Industries IPO 218 गुना सब्सक्राइब हुआ

Tega Industries IPO: टेगा इंडस्ट्रीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। शुक्रवार 3 दिसबंर को बोली लगने के आखिरी दिन तक यह इश्यू 218 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ। IPO को 95.68 लाख शेयरों के बदले 209 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

Tega Industries के IPO को सभी कैटेगरी के निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित शेयर जहां 29 गुना अधिक सब्सक्राइब हुए। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने आरक्षित हिस्से में 663 गुना अधिक बोली लगाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के कैटेगरी में 215.45 गुना अधिक बोली मिली।

Tega Industries का 619 करोड़ रुपये का इश्यू 1 दिसंबर को बोली के लिए खुला था। यह इश्यू पूरी तरफ से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है, जिसके तहत कंपनी के प्रमोटर और निवेशकों ने अपने हिस्से 1.36 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है। कंपनी पहले ही एंकर निवशकों से करीब 186 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।


Star Health IPO: कमजोर सब्सक्रिप्शन के बाद स्टार हेल्थ ने OFS का साइज घटाने का किया फैसला

ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत, कंपनी के प्रमोटर मदन मोहन मोहनका करीब 33.14 इक्विटी शेयर और मनीष मोहनका करीब 6.63 लाख शेयर बिक्री के लिए पेश करेंगे। इसके अलावा Wagner (अमेरिका मुख्यालय प्राइवेट इक्विटी फर्म TA एसोसिएट्स की सहयोगी फर्म) करीब 96.92 लाख इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी।

टेगा इंडस्ट्रीज के IPO के लिए 443 से 453 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। टेगा इंडस्ट्रीज दुनिया में पॉलिमर आधारित मिल लाइनर्स का दूसरी बड़ी उत्पादक कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 55 से अधिक प्रोडक्ट शामिल हैं और इसका करीब 85 पर्सेंट रेवेन्यू विदेशों से आता है।

Tega Industries IPO GMP

IPO वॉच के मुताबिक, ग्रे मार्केट में टेगा इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार सुबह करीब 410 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रही है। यह IPO के लिए तय 453 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 90.50 पर्सेंट अधिक है। टेगा इंडस्ट्रीज के ग्रे मार्केट प्रीमियम ये यह संकेत मिलता है कि शेयर बाजार में कंपनी की मजबूत लिस्टिंग देखने को मिल सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।