IPOs: साल 2023 में आईपीओ की धूम रही। इस साल अभी 4 दिन का कारोबार बचा है और इसमें भी कम से 4 कंपनियों के आईपीओ लिस्ट होने के लिए तैयार हैं। इस साल का सबसे सफल आईपीओ टाटा टेक्नोलॉजीज है, जिसे कुल 1.55 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली। इसने सबसे अधिक बोली मिलने के एलआईसी (LIC) के आईपीओ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस साल के 5 सबसे सपल IPO में टाटा टेक्नोलॉजीज, डॉम्स इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, इरेडा और सेलो वर्ल्ड शामिल हैं। इन पांचों आईपीओ के लिए निवेशकों ने कुल करीब चार लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई, जिसमें अकेले टाटा टेक को 4.1 लाख करोड़ रुपये मिले। आइए इन आईपीओ पर एक नजर डालते हैं-
1. टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies)
टाटा टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ मार्केट पर धूम मचा दी। आईपीओ बाजार से कंपनी ने 3,042.51 करोड़ रुपये जुटाए। इसे कुल 1.55 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली और यह 69.43 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। टाटा टेक ने अपना इश्यू प्राइस 475-500 रुपये प्रति शेयर रखा था, जो अब 1,209.2 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यह इसके इश्यू प्राइस से करीब 141 प्रतिशत अधिक है।
डोम्स इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के जरिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसने सभी उम्मीदों को पार करते हुए कुल 65,060 करोड़ रुपये की बोली जुटाई और उसका आईपीओ कुल 93.52 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। कंपनी का इश्यू प्राइस 750-790 रुपये प्रति शेयर था, जो अब 1,351.7 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यह इसके इश्यू प्राइस से करीब 70 प्रतिशत अधिक है।
3. जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure)
जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर ने आईपीओ के जरिए 2,800 करोड़ रुपये जुटाए। कुल बोली 61,693 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिससे इसे 37.37 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने अपने शेयरों को 113-119 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर लॉन्च किया था, जो अब 214.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यह इसके ऊपरी प्राइस से करीब 80 प्रतिशत अधिक है।
इरेडा ने अपने आईपीओ से 2,150.21 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 58,788 करोड़ रुपये की बोली के साथ, इसने 38.8 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। 30-32 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लॉन्च हुआ यह शेयर अब 109.84 रुपये के भाव पर बिक रहा है, जो ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 243 फीसदी अधिक है।
5. सेलो वर्ल्ड (Cello World)
सेलो वर्ल्ड ने अपने आईपीओ से 1,900 करोड़ रुपये जुटाए। कुल बोली 56,081 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिसके चलते इसे 38.9 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। 617-648 रुपये प्रति शेयर के भाव पर यह अब 19 प्रतिशत बढ़कर 775.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है।