Transrail Lighting का IPO 19 दिसंबर को खुलेगा, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

Transrail Lighting IPO: इस आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर अजंमा होल्डिंग्स द्वारा 1.01 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 84.51 फीसदी है

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 11:01 PM
Story continues below Advertisement
Transrail Lighting IPO: ट्रांसरेल लाइटिंग का आईपीओ 19 नवंबर को खुलने वाला है।

Transrail Lighting IPO: ट्रांसरेल लाइटिंग का आईपीओ 19 नवंबर को खुलने वाला है। यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। कंपनी ने 10 दिसंबर को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। निवेशकों के पास इसमें 23 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इसके अलावा, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 18 नवंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 27 दिसंबर है।

Transrail Lighting IPO में जारी होंगे 400 करोड़ के फ्रेश शेयर

इस आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर अजंमा होल्डिंग्स द्वारा 1.01 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 84.51 फीसदी है, जबकि 15.49 फीसदी शेयर एशियाना अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड, केनरा बैंक और वोल्राडो वेंचर पार्टनर्स फंड सहित पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हैं।


कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 19 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित किए हैं, जबकि नेट इश्यू साइज (कर्मचारियों के हिस्से को छोड़कर) में से आधे शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और शेष 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए अलग रखे गए हैं। ट्रांसरेल लाइटिंग अपनी इंक्रीमेंटल वर्किंग कैपिटल जरूरतों, कैपिटल एक्सपेंडिचर और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल करेगी।

Transrail Lighting IPO: 892 करोड़ रुपये हो सकता है इश्यू साइज

अगर अपर प्राइस बैंड 484 रुपये प्रति शेयर के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट मूल्य के आसपास तय होता है, तो आईपीओ का साइज लगभग 892 करोड़ रुपये होने की संभावना है। आईपीओ लॉन्च से पहले कंपनी ने वोल्राडो वेंचर पार्टनर्स फंड IV गामा, श्यामसुंदर बी असावा, सौरभ संजय अग्रवाल और दिव्यम संजय अग्रवाल से 484 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसलिए, नए इश्यू का आकार पहले के 450 करोड़ रुपये से घटाकर 400 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।