Udayshivakumar Infra IPO: उदयशिवकुमार इंफ्रा के शेयरों का ऐसे चेक करें अलॉटमेंट, जानें लिस्टिंग डेट और आज का GMP

Udayshivakumar Infra IPO: उदयशिवकुमार इंफ्रास्ट्रक्चर का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बंद हो चुका है। अब सभी की नजरें शेयरों के अलॉटमेंट पर टिकी हैं, जो आगामी 28 मार्च को होने का अनुमान है। कंपनी का IPO 20 से 23 मार्च के बीच बोली लिए खुला था और इसे सभी तरह के निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। आखिरी दिन बोली बंद होने तक कंपनी का आईपीओ 30.63 गुना अधिक सब्सक्राइब हो चुका था

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 9:25 PM
Udayshivakumar Infra के शेयरों की 3 अप्रैल 2023 को लिस्टिंग होगी

Udayshivakumar Infra IPO: उदयशिवकुमार इंफ्रास्ट्रक्चर का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बंद हो चुका है। अब सभी की नजरें शेयरों के अलॉटमेंट पर टिकी हैं, जो आगामी 28 मार्च को होने का अनुमान है। कंपनी का IPO 20 से 23 मार्च के बीच बोली लिए खुला था और इसे सभी तरह के निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। आखिरी दिन बोली बंद होने तक कंपनी का आईपीओ 30.63 गुना अधिक सब्सक्राइब हो चुका था। उदयशिवकुमार इंफ्रा ने अपने IPO के तहत करीब 66 करोड़ रुपये के शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में कंपनी को 2,144.1 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए बोली मिली। आईपीओ के लिए 33-35 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया था।

कंपनी को सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से मिली, जिन्होंने अपने हिस्से के शेयरों को करीब 60.42 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए करीब 40.47 अधिक बोली लगाई। जबकि रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित कोटे में कंपनी को 14.10 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है।

उदयशिवकुमार इंफ्रा, कर्नाटक मुख्यालय वाली एक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतोंऔर दूसरे कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में करेगी।


यह भी पढ़ें- Gainers This Week: इस हफ्ते के टॉप-5 शेयर, जिन्होंने निवेशकों को कराई 72% तक की जोरदार कमाई

जिन निवेशकों ने इस IPO के लिए बोली लगाई है, वो BSE की या IPO के रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने अलॉटमेंट की स्थिति को चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस नीचे बताए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस

- https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx , बीएसई पर इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

- इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम Udayshivakumar Infra चुनें।

- एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।

- ‘I am not a Robot’ पर क्लिक करके सर्च टैब पर क्लिक करें।

- शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर ऐसे देखें स्टेटस

- सबसे पहले https://www.masserv.com/opt.asp पर जाएं।

- यहां आपको दो विकल्प दिखेंगे। या तो DPID/Client ID या फिर PAN नंबर के विकल्प क्लिक करें और इसे भरें।

इसके बाद अपने अलॉटमेंट की स्थिति को जांचने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करें।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium)

फिलहाल उदयशिवकुमार इंफ्रा के शेयर ग्रे मार्केट में अपने ऊपरी प्राइस बैंक से करीब 35 रुपये अधिक यानी 25 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।

हालांकि स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस रॉय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है। उदयशिवकुमार इंफ्रा के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर 3 अप्रैल 2023 को लिस्टिंग होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।