Udayshivakumar Infra IPO : सड़क बनाने वाली दिग्गज कंपनी Udayshivakmar Infra के शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 28 मार्च 2023 को फाइनल हो सकता है। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक इसका स्टेटस BSE की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 30.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 66 करोड़ रुपये का यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 20 से 23 मार्च तक खुला था। इसके लिए 33-35 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था।
