Uniparts India IPO: जानिए क्या वर्तमान GMP, कब होगा शेयर अलॉटमेंट और अब होगी लिस्टिंग

Uniparts India का IPO बुधवार 30 नवंबर बोली के खुला था और यह शुक्रवार 2 दिसंबर को बंद होगा। IPO के लिए कंपनी ने 548-577 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने IPO से कुल 835.61 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

अपडेटेड Dec 03, 2022 पर 11:58 AM
आईपीओ बाजार पर नजर रखने वाले जानकारों का कहना है कि Uniparts India के शेयर ग्रे मार्केट में इस समय 72 रुपये प्रति शेयर प्रीमियम पर मिल रहे है।

Uniparts India IPO: इंजीनियरिंग सिस्टम्स और सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी Uniparts India का आईपीओ अपने सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन यानी शुक्रवार 2 दिसंबर 2022 को 25.32 गुना भरकर बंद हुआ है। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस आईपीओ इश्यू में 256629175 शेयरों की बोली मिली है जबकि इस आईपीओ की इश्यू साइज 10137360 शेयरों की थी। आईपीओ में QIB का हिस्सा 67.14 गुना भरा है जबकि गैर संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 17.86 गुना भरा है। वहीं रिटेल निवेशकों का हिस्सा 4.61 गुना भरा है।

Uniparts India का क्या है GMP

आईपीओ बाजार पर नजर रखने वाले जानकारों का कहना है कि Uniparts India के शेयर ग्रे मार्केट में इस समय 72 रुपये प्रति शेयर प्रीमियम पर मिल रहे है। इस स्टॉक के BSE और NSE पर सोमवार 12 दिसंबर 2022 को लिस्ट होने की उम्मीद है। जबकि 7 दिसंबर 2022 को शेयर आवंटन की प्रक्रिया को अंतिम रुप मिल सकता है। Link Intime India Private Ltd इस आईपीओ इश्यू की रजिस्टार्ड है।


क्या है Uniparts India में खास

Uniparts India का IPO बुधवार 30 नवंबर बोली के खुला था और यह शुक्रवार 2 दिसंबर को बंद होगा। IPO के लिए कंपनी ने 548-577 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने IPO से कुल 835.61 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने IPO के तहत कोई भी नए शेयर नहीं जारी कर रही है। बल्कि IPO में शामिल सभी 1.44 करोड़ शेयरों को इसके प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से बिक्री के लिए रखा गया है।

Dharmaj Crop Guard का IPO हुआ बंद, निवेशकों से मिली कुल 35.49 गुना अधिक बोली, जानें डिटेल

Uniparts India के कारोबार के बारे में

यूनिपार्ट्स इंडिया, इंनीनियर्ड सिस्टम्स और सॉल्यूशंस बनाने वाली एक ग्लोबल कंपनी है, जिसकी 25 से अधिक देशों में उपस्थिति है। यह एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन, फॉरेस्ट्री और माइनिंग (CFM) में ऑफ-हाइवे बाजार के लिए सिस्टम और कंपोनेंट्स के सबसे बड़ी सप्लायर्स में से एक होने का दावा करती है। कंपनी प्रोडक्ट को बनाने से लेकर उसकी सप्लाई तक सभी काम देखती है और इसकी उपस्थिति वैल्यू चेन के सभी हिस्से में हैं।

जानिए एंकर निवेशकों से कितने जुटाए पैसे

Uniparts India ने मंगलवार को बताया था कि उसने इस आईपीओ के तहत एंकर निवेशकों से 251 करोड़ रुपये जुटाए है। एंकर निवेशकों को 577 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 43.44 लाख करोड़ शेयर आवंटित किए गए है। Nomura, Morgan Stanley, BNP Paribas, HDFC Mutual Fund (MF), Aditya Birla Sun Life MF, Invesco MF, Mahindra MF, Carnelian Capital, Bajaj Allianz Life Insurance Company और Aditya Birla Sun Life Insurance Company एंकर निवेशकों की सूची में शामिल है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।