Uniparts India IPO: इंजीनियरिंग सिस्टम्स और सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली इस कंपनी का इश्यू 2 दिसंबर को बंद हो गया। शुक्रवार को अभी तक Uniparts India का इश्यू 2.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी अपने IPO से 836 करोड़ रुपए जुटा रही है। तीसरे दिन के अंत तक Uniparts India के इश्यू के लिए रिटेल इनवेस्टर्स ने 2.01 गुना बोली लगाई है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का पोर्शन 3.41 गुना भरा है। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 28,96,388 शेयरों के बदले 28,16,875 शेयरों के लिए बोली लगाई है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। कंपनी का इश्यू प्राइस 577 रुपए है।
Uniparts India का क्या है GMP
बाजार जानकारों के मुताबिक, Uniparts India के शेयर गुरुवार को करीब 45 रुपये के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर कारोबार कर रहे थे। यह बुधवार के 65 रुपये के GMP से करीब 20 रुपये अधिक है। कंपनी का इश्यू प्राइस 577 रुपए है। इस हिसाब से 45 रुपए के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में Uniparts India के अनलिस्टेड शेयर 622 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
हालांकि जानकारों का कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस राय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है।
क्या है Uniparts India में खास
Uniparts India का IPO बुधवार 30 नवंबर बोली के खुला था और यह शुक्रवार 2 दिसंबर को बंद होगा। IPO के लिए कंपनी ने 548-577 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने IPO से कुल 835.61 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने IPO के तहत कोई भी नए शेयर नहीं जारी कर रही है। बल्कि IPO में शामिल सभी 1.44 करोड़ शेयरों को इसके प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से बिक्री के लिए रखा गया है।