Upcoming IPO : अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपको इस सप्ताह कई मौके मिलेंगे। इस सप्ताह दरअसल 5 कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इस लिस्ट में ग्लोबल सरफेस, ब्राइट आउटडोर मीडिया, निर्माण एग्री जेनेटिक्स, लेबलक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज और क्वालिटी फॉयल शामिल हैं। इनमें से 4 SME आईपीओ हैं। SME IPO भी पैसा जुटाने का एक जरिया है। इसमें स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज कंपनी के पास शेयर बेचकर पैसा जुटाने का मौका होता है। इसके बाद कंपनियां BSE SME या NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होती है। यहां हमने इन आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।
