Get App

Upcoming IPO : अगले हफ्ते खुलने वाले हैं इन दो कंपनियों के आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड समते तमाम डिटेल

अगले हफ्ते जिन दो कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं उनमें पहली कंपनी का नाम है IKIO Lighting, जो कि एलईडी लाइट से जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। इसके अलावा, दूसरी कंपनी का नाम है - Sonalis Consumer Products, जो कि न्यूट्रिशन बार और हेल्दी स्नैक्स के कारोबार में है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Jun 03, 2023 पर 7:58 PM
Upcoming IPO : अगले हफ्ते खुलने वाले हैं इन दो कंपनियों के आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड समते तमाम डिटेल
अगले हफ्ते दो कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं, जिसमें एक मेनबोर्ड आईपीओ और एक SME आईपीओ शामिल हैं।

Upcoming IPO : आईपीओ निवेशकों के लिए अगला हफ्ता शानदार साबित हो सकता है। दरअसल, अगले हफ्ते दो कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं, जिसमें एक मेनबोर्ड आईपीओ और एक SME आईपीओ शामिल हैं। इसमें से पहली कंपनी का नाम है IKIO लाइटिंग लिमिटेड। यह कंपनी एलईडी लाइट से जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। इसके अलावा, दूसरी कंपनी का नाम है - सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, जो कि न्यूट्रिशन बार और हेल्दी स्नैक्स के कारोबार में है। यहां हमने इन दोनों आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।

IKIO Lighting IPO

IKIO लाइटिंग आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 जून को खुलने वाला है और निवेशक इसमें 8 जून तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 607 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके तहत 350 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 90 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 270-285 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एंकर निवेशकों की बोली 5 जून को खुलेगी।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार कंपनी के प्रमोटर हरदीप सिंह और सुरमीत कौर ओएफएस में अपने शेयर बेचेंगे। इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 52 शेयर है और खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 16 जून को बीएसई और एनएसई पर होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें