21 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से बड़ा ही जबरदस्त, ब्लॉकबस्टर होने वाला है। नए हफ्ते में 19 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। ये 6 कंपनियां 3,824.61 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेंगी। लिस्ट में एलिवेट कैंपसेस, वरमोरा ग्रैनिटो, A-One Steels जैसे नाम शामिल हैं। नए सप्ताह में पहले से खुले 5 IPO भी रहेंगे, जिनमें से दो- NSE IPO और सोनासिलेक्शन इंडिया IPO, मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं।
