Utkarsh Small Finance Bank IPO : उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक को कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) से IPO के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। वाराणसी हेडक्वार्टर वाले स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) का आईपीओ पूरी तरह शेयरों का नया इश्यू होगा और इससे मिली रकम लेंडर को मिलेगी। स्मॉल फाइनेंस बैंक के ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस से यह बात सामने आई है।
