Get App

Vans Electroengineerings IPO: 629 गुना का बंपर सब्सक्रिप्शन, 5 अक्टूबर को अलॉटमेंट फाइनल; शानदार बढ़त में हो सकती है लिस्टिंग

Vans Electroengineerings IPO: कंपनी ने पब्लिक इश्यू की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹9.49 करोड़ जुटाए। इसके प्रोडक्ट्स मुख्य रूप से भारतीय रेलवे और रेलवे कॉन्ट्रैक्टर्स को सप्लाई किए जाते हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 50.85 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 12:17 PM
Vans Electroengineerings IPO: 629 गुना का बंपर सब्सक्रिप्शन, 5 अक्टूबर को अलॉटमेंट फाइनल; शानदार बढ़त में हो सकती है लिस्टिंग
Vans Electroengineerings के शेयर BSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

वैंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग्स के ₹33.98 करोड़ के IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह इश्यू 628.73 गुना के बंपर स​ब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 281.65 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1,031.87 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 686.32 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 0.95 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब 5 अक्टूबर अलॉटमेंट फाइनल होने की तारीख है।

उसके बाद कंपनी के शेयर BSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 50.85 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। IPO से हुई कमाई का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

जिने लोगों ने Vans Electroengineerings IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt.Ltd. और BSE के जरिए अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। प्रोसेस इस तरह है...

BSE पर कैसे करें चेक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें