वर्टिस प्लेटफॉर्म्स ने आईपीओ पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव भाविन पटेल ने यह बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी 18 से 36 महीनों के अंदर आईपीओ लॉन्च करेगी। वर्टिस प्लेटफॉर्म्स पीयर-टू-पीयर लेंडिंग मार्केटप्लेस लेनदेनक्लब की पेरेंट कंपनी है। यह देश का सबसे बड़ा पीयर-टू-पीयर लेंडिंग मार्केटप्लेस है।
