Vedant Fashions IPO: जानें लेटेस्ट GMP, ऐसे चेक करें ऑनलाइन शेयर अलॉटमेंट स्टेटस

Vedant Fashions IPO: 3,149.19 करोड़ रुपए के पब्लिक इश्यू को 2.57 गुना सब्स्क्राइब किया गया है, जबकि इसके रिटेल हिस्से को 0.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
Vedant Fashions IPO: जानें लेटेस्ट GMP, ऐसे चेक करें ऑनलाइन शेयर अलॉटमेंट स्टेटस

Vedant Fashions IPO: तीन का सब्सक्रिप्शन पीरियड खत्म होने के बाद वेदांत फैशन आईपीओ के बिडर, अब शेयर अलॉटमेंट प्रक्रिया शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Vedant Fashions IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस (Subscription Status) से पता चलता है कि 3,149.19 करोड़ रुपए के पब्लिक इश्यू को 2.57 गुना सब्स्क्राइब किया गया है, जबकि इसके रिटेल हिस्से को 0.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। बाजार के जानकारों के मुताबिक सेकेंडरी मार्केट में ट्रेंड रिवर्सल की अटकलों पर वेदांत फैशंस का IPO GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) आज लंबे अंतराल के बाद उछला है।

मार्केट ऑब्जर्वर्स ने आगे कहा कि वेदांत फैशन आईपीओ का अलॉटमेंट 11 फरवरी 2022 को होने की उम्मीद है और एक बार शेयर अलॉटमेंट की घोषणा हो जाने के बाद, निवेशक अपना एप्लीकेशन ऑनलाइन भी देख सकेगा। उन्होंने बोली लगाने वालों को सलाह दी कि वे BSE वेबसाइट या पब्लिक इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार पर लॉग इन करके Vedant Fashions IPO Allotment Status ऑनलाइन चेक करें। पब्लिक इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार KFintech Private Limited है।

Vedant Fashions IPO GMP


मार्केट ऑब्जर्वर्स के अनुसार, वेदांत फैशन का IPO GMP आज 10 रुपए है, जो कल के ग्रे मार्केट प्रीमियम 6 रुपए से 4 रुपए ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह उस तरह का इजाफा नहीं है, जिससे कंपनी को मदद मिल सके, क्योंकि इसका इश्यू प्राइस 824 रुपए से 866 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सेकेंडरी मार्केट सेंटीमेंट में बदलाव के बाद ट्रेंड रिवर्सल पर ग्रे मार्केट प्राइस में बढ़ोतरी हो सकती है।

Vedant Fashions IPO अलॉटमेंट लिंक

जैसा कि ऊपर बताया गया है, बोली लगाने वाले BSE वेबसाइट या KFintech वेबसाइट पर लॉग इन करके Vedant Fashions IPO आवंटन स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं। सुविधा के लिए, वे सीधे बीएसई लिंक - bseindia.com/investors/appli_check.aspx या सीधे केफिनटेक लिंक - kprism.kfintech.com/ipostatus पर लॉग इन कर सकते हैं और अपना एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

BSE में Vedant Fashions IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करें

1- BSE वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक पर लॉग इन करें - bseindia.com/investors/appli_check.aspx;

2- Vedant Fashions IPO सिलेक्ट करें।

3- IPO एप्लीकेशन नंबर एंटर करें।

4- अपनी PAN कार्ड डिटेल दर्ज करें।

5- 'I'm not a robot' पर क्लिक करें।

6- 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

आपका Vedant Fashions IPO एप्लीकेशन स्टेटस कंप्यूटर मॉनीटर या स्मार्टफोन स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।

KFintech पर ऐसे चेक करें Vedant Fashions IPO अलॉटमेंट स्टेटस

जो लोग KFintech वेबसाइट पर Vedant Fashions IPO Allotment Status चेक करना चाहते हैं, वे सीधे KFintech लिंक - kprism.kfintech.com/ipostatus पर लॉग इन कर सकते हैं...

1- डायरेक्ट KFintech लिंक पर लॉग इन करें — kprism.kfintech.com/ipostatus/;

2- Vedant Fashions IPO सिलेक्ट करें।

3- एप्लीकेशन नंबर या DPIT/क्लाइंट आईडी या PAN में से किसी एक को सिलेक्ट करें।

4- Vedant Fashions IPO एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।

5- Captcha भरें।

6- 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।