Vedant Fashions IPO: वेदांत फैशंस के शेयर बुधवार 16 फरवरी को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। मान्यवर (Manyavar) और मोहे (Mohey) जैसे एथनिक वियर ब्रांड की मालिक वेदांत ने बीते 4 फरवरी को 3,149 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाया था।
Vedant Fashions IPO: वेदांत फैशंस के शेयर बुधवार 16 फरवरी को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। मान्यवर (Manyavar) और मोहे (Mohey) जैसे एथनिक वियर ब्रांड की मालिक वेदांत ने बीते 4 फरवरी को 3,149 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाया था।
वेदांत फैशंस का IPO खुलने के पहले दो दिन तो इसे काफी कमजोर प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि बोली के आखिरी दिन इसमें निवेशकों की दिलचस्पी जगी और यह करीब 2.5 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ के तहत कुल 2,54,55,388 शेयर बोली के रखे गए थे, जिसके बदले में कंपनी 6,53,72,718 शेयरों की बोली मिली।
हालांकि रिटेल निवेशकों ने वेदांत फैशंस के आईपीओ में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और उनके लिए आरक्षित हिस्से में सिर्फ 31 फीसदी ही बोली पाई। वहीं क्वाइलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा सबसे ज्यादा 7.49 गुना भरा, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के हिस्से में 1.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
वेदांत फैशन के आईपीओ के लिए 824-866 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था और इसके लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 8 फरवरी थी। 866 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंज पर वेदांत फैशंस का मार्केट कैप करीब 21,000 करोड़ रुपये होगा। कंपनी ने आईपीओ से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 945 करोड़ रुपये जुटाए थे।
Vedant Fashions IPO GMP
अनलिस्टेड मार्केट पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, सोमवार को ग्रे मार्केट में वेदांत फैशंस के शेयर फ्लैट या अपने 866 रुपये के इश्यू प्राइस से 2 रुपये कम के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इससे ऐसे संकेत मिल रहे हैं वेदांत फैशंल के शेयरों की लिस्टिंग डिस्काउंट पर देखने को मिल सकती है।
वेदांत फैशंस के पास 'मान्यवर (Manyavar)' और 'मोहे (Mohey)' जैसे कपड़ों के बड़े लोकप्रिय ब्रांड हैं, जिनकी देश भर में उपस्थिति है। कंपनी के दूसरे अहम ब्रांड्स में मंथन, त्वमेव और मेबाज है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।