Get App

Vedant Fashions IPO: मान्यवर का IPO आज खुला, जानिए क्या आपको इसमें निवेश करना चाहिए

Vedant Fashions ने IPO खुलने से एक दिन पहले 3 फरवरी को एंकर इनवेस्टर्स से 945 करोड़ रुपए जुटाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 9:56 AM
Vedant Fashions IPO: मान्यवर का IPO आज खुला, जानिए क्या आपको इसमें निवेश करना चाहिए
Vedant Fashions का IPO 4 फरवरी को खुलेगा और 8 फरवरी को बंद होगा

Vedant Fashions: Vedant Fashions का इश्यू 4 फरवरी को खुलेगा और 8 फरवरी को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 824-866 रुपए तय हुआ है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर्स 36,364,838 इक्विटी शेयर OFS में बेच रहे हैं। कंपनी इश्यू से 3,149 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में हैं।

क्या करें निवेशक?

ब्रोकरेज फर्म एंजल वन के मुताबिक, “वेदांत फैशंस का हाई ऑपरेटिंग मार्जिन, असेट लाइट बिजनेस, मजबूत ब्रांड और प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज है, लेकिन हमारा मानना है कि इन पॉजिटिव बातों को कंपनी ने वैल्युएशन में शामिल कर लिया है। इसलिए, हमें इस इश्यू को न्यूट्रल रेटिंग दी है।”

चॉइस ब्रोकिंग के एनालिस्ट्स ने की राय में, इसकी कीमत काफी ज्यादा है और इनवेस्टर्स की सेफ्टी के लिए कोई मार्जिन नहीं छोड़ा गया है। उन्होंने कहा, “इसलिए वैल्युएशन के मोर्चे पर सतर्क रहने की जरूरत है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए हम इश्यू के लिए ‘सतर्कता के साथ सब्सक्राइब’ करने की सलाह देते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें