Get App

Vedant Fashions IPO: मान्यवर ब्रांड चलाने वाली कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 945 करोड़ रुपए जुटाए

Vedant Fashions का इश्यू 4 फरवरी को खुलेगा और 8 फरवरी को बंद होगा, इश्यू का प्राइस बैंड 824-866 रुपए तय हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 12:22 AM
Vedant Fashions IPO: मान्यवर ब्रांड चलाने वाली कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 945 करोड़ रुपए जुटाए
Vedant Fashions के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 16 फरवरी 2022 को होने वाली है

Vedant Fashions: मान्यवर ब्रांड की मालिक कंपनी वेदांत फैशंस (Vedant Fashions) ने IPO खुलने से एक दिन पहले 3 फरवरी को एंकर इनवेस्टर्स से 945 करोड़ रुपए जुटाए हैं। BSE को दी गई जानकारी के मुताबिक, Vedant Fashions ने एंकर इनवेस्टर्स को 1,09,09,450 इक्विटी शेयर जारी किए हैं। एंकर इनवेस्टर्स को ये शेयर 866 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से दिए गए हैं। इस हिसाब से Vedant Fashions ने एंकर इनवेस्टर्स से 944.75 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

Vedant Fashions के एंकर इनवेस्टर्स में गवर्मेंट ऑफ सिंगापुर, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, फिडेलिटी, नोमुरा, अबुधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, मॉर्गन स्टैनली एशिया (सिंगापुर), BNP पारिब आरबिट्राज और सोसाइटी जेनराली शामिल हैं।

इसके अलावा HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड, सुंदरम म्यूचुअल फंड और UTI म्यूचुअल फंड्स ने भी कंपनी के शेयर लिए हैं।

Vedant Fashions का इश्यू 4 फरवरी को खुलेगा और 8 फरवरी को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 824-866 रुपए तय हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें