Ventive Hospitality IPO: रियल एस्टेट डेवलपर पंचशील रियल्टी और ब्लैकस्टोन की ज्वाइंट वेंचर वेंटिव हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने आज 10 सितंबर को इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी का इरादा 2000 करोड़ रुपये जुटाने का है। मनीकंट्रोल ने सबसे पहले 9 सितंबर को बताया था कि वेंटिव इस हफ्ते मार्केट रेगुलेटर के पास अपना आईपीओ कागजात दाखिल कर सकता है।
Ventive Hospitality IPO में जारी होंगे 2000 करोड़ के नए शेयर
इस आईपीओ के तहत केवल 2000 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। वेंटिव हॉस्पिटैलिटी इस फंड का उपयोग कंपनी और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों द्वारा लिए गए कुछ कर्ज के री-पेमेंट या प्री-पेमेंट के साथ-साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
Ventive Hospitality का बिजनेस
वेंटिव के पोर्टफोलियो में भारत और मालदीव में 11 ऑपरेशनल हॉस्पिटैलिटी एसेट्स शामिल हैं। इसके पास 31 मार्च 2024 तक लग्जरी, अपर अपस्केल और अपस्केल सेगमेंट में कुल 2036 रूम हैं। वेंटिव की हॉस्पिटैलिटी एसेट्स मैरियट, हिल्टन, माइनर और एटमॉस्फियर सहित ग्लोबल ऑपरेटरों द्वारा ऑपरेट की जाती है। इसकी लग्जरी हॉस्पिटैलिटी एसेट्स में JW मैरियट, पुणे, द रिट्ज-कार्लटन, पुणे, कॉनराड, मालदीव, अनंतारा, मालदीव और राया बाय एटमॉस्फियर, मालदीव शामिल हैं। लग्जरी हॉस्पिटैलिटी एसेट्स ने सामूहिक रूप से कंपनी के रेवेन्यू में 80% से अधिक का योगदान दिया।
वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के आगामी प्रोजेक्ट्स में वाराणसी में मैरियट ब्रांड के तहत 167-key होटल, 80-key लक्जरी रिसॉर्ट, श्रीलंका में द रिट्ज-कार्लटन रिजर्व और बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में मैरियट एलोफ्ट में 120-key शामिल है। आठ निवेश बैंक कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, ICICI सिक्योरिटीज, बैंक ऑफ अमेरिका, HSBC, सिटी, IIFL और SBI कैपिटल मार्केट्स आईपीओ को मैनेज कर रहे हैं।
वेंटिव की शुरुआत पंचशील ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी डिवीजन के रूप में हुई थी। 2017 में ब्लैकस्टोन कंपनी में एक ज्वाइंट वेंचर पार्टनर बन गया। आज पंचशील के पास वेंटिव में 60 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि ब्लैकस्टोन के पास शेष 40 फीसदी हिस्सेदारी है। हॉस्पिटैलिटी एसेट्स के अलावा, प्लेटफॉर्म में चार ग्रेड ए एन्युटी एसेट्स शामिल हैं जो पुणे में हमारे हॉस्पिटैलिटी-आधारित इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट का हिस्सा हैं, जिसमें कुल लीज़ेबल एरिया 3.40 मिलियन वर्ग फीट और ऑक्यूपेंसी 97 फीसदी है।