Vibhor Steel Tubes IPO : पहले दिन ही टूट पड़े निवेशक, 27 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Vibhor Steel Tubes IPO : आईपीओ के लिए 141-151 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। निवेशकों के पास इसमें 15 फरवरी तक निवेश का मौका होगा। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 21.5 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। इस आईपीओ को पहले दिन ही निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 8:49 PM
Vibhor Steel Tubes के आईपीओ को आज 13 फरवरी को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली।

Vibhor Steel Tubes IPO : विभोर स्टील ट्यूब्स के आईपीओ को आज 13 फरवरी को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। यह इश्यू पहले दिन ही 27.63 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 9.92 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 35.92 लाख शेयर हैं। आईपीओ के लिए 141-151 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। निवेशकों के पास इसमें 15 फरवरी तक निवेश का मौका होगा। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 21.5 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 3.56 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 48.33 गुना


रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स - 32.51 गुना

एम्प्लॉयी रिजर्व - 27.45 गुना

टोटल - 27.63 गुना

(13 Feb 2024 | 05:00:00 PM)

Vibhor Steel कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

कंपनी ने कहा कि इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। खंबाटा सिक्योरिटीज लिमिटेड आईपीओ का एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि KFIN टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को NSE और BSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

Vibhor Steel का क्या है प्लान

हरियाणा स्थित कंपनी ने कहा कि वह 30 जून 2024 (Q1FY2025) को समाप्त पहली तिमाही के अंत तक उड़ीसा के सुंदरगढ़ में 1,20,000 MTPA की कैपिसिटी वाली एक और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया में है। एक बयान में कहा गया है कि नए प्रोजेक्ट के शुरू होने से विभोर स्टील की कैपिसिटी 3,41,000 मीट्रिक टन हो जाएगी। विभोर स्टील ने पहले ही प्रोजेक्ट के लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया है, और प्लांट और मशीनरी के लिए ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हैं। कंपनी ने आंतरिक स्रोतों के जरिए इसकी फंडिंग की है।

Vibhor Steel और इसका बिजनेस

विभोर ट्यूब्स के प्लांट्स महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा में स्थित हैं। इसकी कुल कैपिसिटी 2,21,000 MTPA की है। कंपनी यहां इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंस वेल्डेड पाइप्स, हॉट-डिप्ड गैल्वनाइज्ड पाइप्स, हॉलो सेक्शन पाइप्स, प्राइमर पेंटेड पाइप्स, एसएस पाइप्स जैसे स्टील प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी क्रैश बैरियर्स जैसे वैल्यू एडेट प्रोडक्ट्स बनाने की योजना बना रहा है, जिससे मार्जिन में सुधार होगा।

विभोर स्टील अपना बिजनेस दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के माध्यम से संचालित करती है - एक रायगढ़, महाराष्ट्र में है, जिसके माध्यम से 100% एक्सपोर्ट सेल्स होती है, और दूसरी तेलंगाना के महबूबनगर जिले में स्थित है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में पश्चिमी और दक्षिणी बाजार की कंपनियों को सप्लाई करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।