Get App

Vishal Nirmiti IPO: ₹178 करोड़ जुटाने की तैयारी, 30 सितंबर से खुलेगा इश्यू; प्राइस बैंड ₹208-₹220 प्रति शेयर

Vishal Nirmiti IPO: विशाल निर्मिती अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर होने वाली कमाई का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, कर्ज चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 27, 2026 पर 9:04 AM
Vishal Nirmiti IPO: ₹178 करोड़ जुटाने की तैयारी, 30 सितंबर से खुलेगा इश्यू; प्राइस बैंड ₹208-₹220 प्रति शेयर
Vishal Nirmiti के शेयर NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

सिविल इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी विशाल निर्मिती का IPO 30 सितंबर से खुल रहा है। कंपनी ₹178 करोड़ जुटाना चाहती है। पब्लिक इश्यू में ₹145 करोड़ के 65.91 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही प्रमोटर वामन प्रीस्ट्रेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ₹33 करोड़ के 15 लाख शेयरों को ओएफएस के जरिए बेचा जाएगा। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹208-₹220 प्रति शेयर है। लॉट साइज 68 शेयर है। IPO के 5 अक्टूबर को बंद होने के बाद अलॉटमेंट 6 अक्टूबर को फाइनल होगा।

कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं। इश्यू के लिए सैफरन कैपिटल एडवाइजर्स, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार MUFG Intime India है। IPO में 1 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 70 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 29 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

क्या बनाती है Vishal Nirmiti

विशाल निर्मिती लिमिटेड का पुराना नाम सेजल फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड था। यह कंपनी मुख्य रूप से रेलवे के लिए प्री-स्ट्रेस्ड कॉन्क्रीट (PSC) स्लीपर, प्री-कास्ट और प्री-स्ट्रेस्ड कॉन्क्रीट प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्च​रिंग और डीलिंग के कारोबार में है। साथ ही, यह पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स (PSPs) के लिए माइल्ड स्टील पाइप, लाइनर और पेनस्टॉक पाइप बनाने और उन्हें लगाने का काम भी करती है। कंपनी रेलवे, रिन्यूएबल पावर और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर्स में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई और सिविल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विस भी देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें