Cello World IPO: खुल गया ₹1900 करोड़ का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Cello World IPO: टिफिन-थर्मस और किचन से जुड़े बर्तन बनाने वाली कंपनी सेलो वर्ल्ड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल चुका है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है यानी इसके तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा तो आईपीओ का पैसा कंपनी को नहीं मिलेगा। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी एंकर निवेशकों से 567 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 10:23 AM
Cello World IPO: सेलो वर्ल्ड पढ़ने-लिखने से जुड़ी चीजें, लन्च बॉक्स, थर्मस, रसोई से जुड़े बर्तन, सफाई से जुड़ी चीजें इत्यादि बनाती है। आज इसका आईपीओ खुला है।

Cello World IPO: टिफिन-थर्मस और किचन से जुड़े बर्तन बनाने वाली कंपनी सेलो वर्ल्ड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल चुका है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है और इसे लाने का मुख्य उद्देश्य शेयर मार्केट में लिस्ट होना है। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी एंकर निवेशकों से 567 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। कंपनी ने मॉर्गन स्टैनले एशिया (सिंगापुर), बीएनपी पारिबास आर्बिट्रेज, सीएलएसए ग्लोबल मार्केट्स, बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी, ICICI प्रू म्यूचुअल फंड, एडलवाइज म्यूचुअल फंड और HDFC म्यूचुअल फंड समेत 39 एंकर निवेशकों को 648 रुपये के भाव पर 87,49,999 शेयर जारी किए हैं।

अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 120 रुपये यानी 18.52 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

McDonald's की रेस्टोरेंट कंपनी ने 11 साल में ही बना दिया करोड़पति, कमजोर Q2 के बावजूद एक्सपर्ट्स को दिख रहा दम


Cello World IPO की डिटेल्स

सेलो वर्ल्ड का 1900 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1 नवंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 617-648 रुपये और 23 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। एंप्लॉयीज के लिए 61 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट भी है। इस आईपीओ का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी खुदरा निवेशकों और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 6 नवंबर को फाइनल होगा और फिर शेयरों की BSE और NSE पर 9 नवंबर को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।

आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा। राठौड़ परिवार इस इश्यू के जरिए ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले 29,320,987 शेयर जारी करेगी। राठौड़ परिवार की इसमें 91.88 फीसदी हिस्सेदारी है और बाकी हिस्सेदारी पब्लिक है जिसके तहत India Advantage Fund S5 I & S4 I और Tata Capital Growth Fund II ने इसमें निवेश किया हुआ है।

Cello World के बारे में डिटेल्स

सेलो वर्ल्ड पढ़ने-लिखने से जुड़ी चीजें, लन्च बॉक्स, थर्मस, रसोई से जुड़े बर्तन, सफाई से जुड़ी चीजें इत्यादि बनाती है। देश के 5 अलग-अलग स्थानों पर इसेक 13 प्लांट्स हैं और अब इसका लक्ष्य राजस्थान में ग्लास बनाने का एक प्लांट लगाने का है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 165.55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 219.52 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 285.06 में उछलकर 7.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून में इसे 82.83 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हो चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।