Cello World IPO: टिफिन-थर्मस और किचन से जुड़े बर्तन बनाने वाली कंपनी सेलो वर्ल्ड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल चुका है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है और इसे लाने का मुख्य उद्देश्य शेयर मार्केट में लिस्ट होना है। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी एंकर निवेशकों से 567 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। कंपनी ने मॉर्गन स्टैनले एशिया (सिंगापुर), बीएनपी पारिबास आर्बिट्रेज, सीएलएसए ग्लोबल मार्केट्स, बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी, ICICI प्रू म्यूचुअल फंड, एडलवाइज म्यूचुअल फंड और HDFC म्यूचुअल फंड समेत 39 एंकर निवेशकों को 648 रुपये के भाव पर 87,49,999 शेयर जारी किए हैं।
