Pramara Promotions IPO: प्रमोशनल मार्केटिंग कंपनी प्रमर प्रमोशन्स (Pramara Promotions) का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयरों की बिक्री होगी। इस एसएमई कंपनी के आईपीओ में अगले हफ्ते मंगलवार 5 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। अब ग्रे मार्केट की बात करें तो काफी सुस्त रुझान दिख रहा है। आईपीओ के प्राइस से यह ग्रे मार्केट में महज 1 रुपये यानी 1.59 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों की मेनबोर्ड यानी बीएसई-एनएसई नहीं, बल्कि एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।
