एक इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को सफल होने के लिए जो चीजें चाहिए, स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health and Allied Insurance Company) के पास वह सबकुछ था। कंपनी को शेयर बाजार के एक दिग्गज निवेशक का समर्थन था, मार्केट में दबदबे वाली स्थिति थी, इंडस्ट्री में सबसे अधिक ग्रोथ रेट थी और अधिकतर ब्रोकरेजन हाउसेज से उसे "सब्सक्राइब" करने की सलाह भी मिली थी।
