Get App

NTPC Green IPO आपके पोर्टफोलियो को करेगा ग्रीन या नहीं, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

NTPC Green IPO : गौरांग शाह ने कहा कि कंपनी आईपीओ से आए पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए नहीं करेगी। ये अपने में एक अच्छी बात है। कंपनी दूसरे स्रोतों से धीरे-धीरे अगले तीन साल में अपना बकाया लोन चुकाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2024 पर 12:29 PM
NTPC Green IPO आपके पोर्टफोलियो को करेगा ग्रीन या नहीं, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
जियोजीत फाइनेंशियल्स के गौरांग शाह ने कहा कि अगर कोई पूरी तरह से लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहता है तो उसको इस आईपीओ में खरीदारी की सलाह होगी

NTPC Green IPO : 19 नवंबर से एनटीपीसी ग्रीन का IPO खुल गया है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 10000 करोड़ रुपए का है। इस आईपीओ को एंकर निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एंकर बुक के जरिए कंपनी ने 3960 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। आईपीओ को खुदरा निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। आईपीओ का रिटेल हिस्सा पहले दिन ही पूरा भर गया। ओवरऑल अब तक यह इश्यू 33 फीसदी भरा है। आईपीओ का प्राइस बैंक 102-108 रुपए तय की गई है। यह पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है। कंपनी ने कहा है कि उसके ऊपर 7500 करोड़ रुपए का कर्ज है जिसको वह अगले 3 साल में राइट ऑफ करना चाहती है।

इस आईपीओ पर अपना राय देते हुए जियोजीत फाइनेंशियल्स के गौरांग शाह ने कहा कि अगर कोई पूरी तरह से लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहता है तो उसको इस आईपीओ में खरीदारी की सलाह होगी। ब्रोकरेज के आईपीओ नोट में इस आईपीओ को लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सब्सक्राइब रेटिंग दी गई है।

गौरांग शाह ने कहा कि कंपनी आईपीओ से आए पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए नहीं करेगी। ये अपने में एक अच्छी बात है। कंपनी दूसरे स्रोतों से धीरे-धीरे अगले तीन साल में अपना बकाया लोन चुकाएगी। ऐसे में आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार में होगा।

कंपनी महाराष्ट्र, राजस्थान और बाकी दूसरे राज्यों में जिस प्रकार सोलर प्लांट लगाने की बात कर रही है वह एक बहुत अच्छी बात है। आज से लेकर 3-5 सालों में कंपनी अपनी क्षमता में कई गीगा वॉट की बढ़ोतरी करेंगे। अगर सरकारी नीतियों और उपलब्ध मौकों के समीकरण को साथ में रखें तो आईपीओ का भाव लंबी अवधि के नजरिए से अच्छा दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें