आज एक-दो नहीं बल्कि 4 IPO एकसाथ जारी हुए हैं। विंडलास बायोटेक (Windlas Biotech), देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International), Exxaro Tiles और Krsnaa Diagnostics के पब्लिक ऑफर आज खुल रहे हैं। ये चारों IPO आज यानी 4 अगस्त को खुलेंगे और 6 अगस्त को बंद होंगे।
देवयानी इंटरनेशनल का IPO सबसे बड़ा है और कंपनी की इसके जरिए 1,838 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
मार्केट के जानकारों के अनुसार, विंडलास बायोटेक के शेयर के लिए ग्रे मार्केट में प्रीमियम लगभग 140 रुपये, देवयानी इंटरनेशनल के लिए 62 रुपये, Krsnaa Diagnostics के शेयर पर 440 रुपये और Exxaro Tiles के लिए 15 रुपये मिल रहा है।
विंडलास बायोटेक ने पब्लिक ऑफर के लिए 448-460 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसके पास मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है और इसे लंबी अवधि में बिजनेस से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
डायग्नोस्टिक सेंटर्स की चेन रखने वाली Krsnaa Diagnostics के पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड 933-954 रुपये प्रति शेयर है। इसके पास मजबूत नेटवर्क है और यह IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल एक्सपैंशन के लिए करेगी।
ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ने कंपनी के बिजनेस पर पॉजिटिव रुख दिया है और इसके IPO को सब्सक्राइब करने को कहा है।
Exxaro Tiles के पास विट्रिफाइड टाइल्ड में मार्केट में मजबूत पोजिशन है। इसके पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड 118-120 रुपये प्रति शेयर का है।